By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020
कोलकाता। विधायक पद छोड़ने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था।