By निधि अविनाश | Sep 01, 2021
Tokyo Paralympics 2020 Live Updates| टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं।तैराकी में भारत की तरफ से खेल रहे सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक - SB7 फाइनल से बाहर हो गए हैं। कोलंबिया के कार्लोस ज़ाराटे ने 1:12.01 के नए पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए शीर्ष सम्मान हासिल किया।