ज्ञानवापी में पूजा करने पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- क्या हमारे भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?

By अंकित सिंह | Jun 04, 2022

वाराणसी में ज्ञानवापी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर पर और वीडियोग्राफी का काम करवाया गया था। सर्वे और वीडियोग्राफी के बाद हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिला है। तो वही मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह फव्वारा है। इन सब के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अब वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा करने पर अड़ चुके हैं। 4 जून को उन्होंने पूजा करने का ऐलान किया था। हालांकि प्रशासन ने उन्हें पूजा की अनुमति नहीं दी है। अविमुक्तेश्वरानंद के ऐलान के बाद काशी में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा और RSS के पास कश्मीर फाइल्स देखने के लिए फुर्सत है, लेकिन हिंदुओं की हत्या पर मौन क्यों?

आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर अगली सुनवाई चार जुलाई यानि कि आज होनी है। इससे पहले स्वामी अविमुक्तरेश्वरानंद ने कहा था कि धर्म के मामले में धर्माचार्य का फैसला अंतिम होता है। उन्होंने कहा था कि जैसे कानून की व्याख्या उच्चतम अदालत करती है वैसे ही किसी भी धर्म की व्याख्या धर्माचार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सबसे बड़े आचार्य शंकराचार्य होते हैं, जिनमें सबसे वरिष्ठ स्वरूपानंद सरस्वती हैं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के अनुसार ज्ञानवापी परिसर में विश्वनाथ जी ही प्रकट हुए हैं। उनके आदेश पर हम पूजा का सब समान इकठ्ठा कर रहे हैं चार जून शनिवार के दिन हम हिन्दू समाज की ओर से उनका पूजन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!