Swami Prasad Maurya के फिर बिगड़े बोल, कहा बौद्ध धर्मस्थल तोड़कर बनाया गया बद्रीनाथ धाम

By प्रभासाक्षी लखनऊ ब्यूरो | Jul 27, 2023

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है. रामचरित मानस विवाद के बाद मौर्य ने अब बद्रीनाथ धाम को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बद्रीनाथ 8वीं सदी तक बौद्ध धर्मस्थल था और बौद्ध धार्मिक स्थल खत्म करके बद्रीनाथ मंदिर बनाया गया है। स्वामी ने यह प्रतिक्रिया ज्ञानवापी प्रकरण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि केवल ज्ञानवापी ही क्यों देश के सभी हिन्दू मंदिरों की जांच होनी चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि देश के ज्यादातर मंदिर बौद्ध धर्मस्थलों को तोड़ कर बनाए गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य यहीं पर नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ धाम बनवाया। यह पहले बौद्ध धार्मिक स्थल था। जिसे तोड़कर बद्रीनाथ धाम बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: पिछली सरकार औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बना रही थी: CM Yogi Adityanath

भारत सरकार की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में को यह आश्वासन दिया गया कि साइंटिफिक सर्वे से वाराणसी स्थित परिसर को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने जब एएसजीआई शशि प्रकाश सिंह से यह पूछा कि क्या ड्रिल नहीं करेंगे, क्या करेंगे बताएं। इस पर एएसजीआई ने कहा जांच कर फोटो लेंगे, संपत्ति को क्षति नहीं होगी। कैसे जांच होगी यह टीम बता सकती है, किंतु बिना क्षति सर्वे पूरा होगा।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !