स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जनता का जनादेश मंजूर, नाग और सांप ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 255 सीटें हासिल की हैं जबकि अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ उसकी सीटें 273 हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 203 विधायकों की जरूरत होती है। भाजपा ने उसे हासिल कर लिया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भी फाजिलनगर से चुनाव हार गए। योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी का टिकट दिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा के उम्मीदवार ने हराया है। हार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनता का जनादेश मुझे मंजूर है। लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता का जनादेश हमें मंजूर है। जिस तरह से जीत स्वीकारी जाती है उसी तरह मैं अपनी हार स्वीकारता हूं। मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत और हौसला नहीं। जिन मुद्दों के कारण मैंने BJP छोड़ी थी वो मुद्दे आज भी वैसे ही हैं, उन मुद्दों को लेकर हम फिर से जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहां लोगों ने समझा वहां पर परिणाम सकारात्मक भी आए हैं। हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी का जन आधार तेजी से आगे बढ़ा और विधायकों की संख्या भी 2.5 गुना बढ़ी और सपा एक बड़ी ताकत बन कर उत्तर प्रदेश में उभरी है। उसे और बड़ा बनाने के लिए ये अभियान जारी रहेगा। अपने पुराने बयान पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमेशा बड़ा तो नेवला ही होता है। यह बात अलग है कि नाग और सांप दोनों ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है