मोदी-योगी के खिलाफ हुंकार भरने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य काफी पीछे, दारा सिंह चौहान भी पिछड़े

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से बढ़त बनाई है। भाजपा 270 सीटों के ऊपर अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। इन सबके बीच सवाल यही है कि क्या चुनाव ऐलान से ठीक पहले भाजपा छोड़ने वाले दिग्गज नेता अपनी सीट से हार रहे हैं या जीत रहे हैं? सबसे पहले बात करें स्वामी प्रसाद मौर्य की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हुंकार भरने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। शुरुआती रुझानों में स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से स्वामी प्रसाद मौर्य काफी पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य परंपरागत रूप से पडरौना सीट से चुनाव लड़ते आ रहे थे हालांकि इस बार वह फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election Results: गोरखपुर शहर सीट से योगी को एक तरफा बढ़त, करहल से अखिलेश यादव आगे

बड़े नेताओं की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। हालांकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं। करहल से अखिलेश यादव भी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा योगी सरकार के कई मंत्री भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। सभी चरण के नतीजे आ जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर