स्वामी का सनसनीखेज खुलासा, ताहिर हुसैन के आतंकी कनेक्शन की जांच कर रहे थे अंकित शर्मा?

By अभिनय आकाश | Feb 29, 2020

दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल रतनलाल और एक आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा फैलाने का आरोप है और केस दर्ज होने के बाद भी ताहिर फरार है। आईबी के जिस कर्मचारी अंकित शर्मा की डेड बॉडी बरामद हुई थी, उनके परिजनों ने ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन सारे मामले को सनसनीखेज खुलासे करने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नई दिशा देने की कोशिश की है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आशंका जताया कि अंकित की हत्या आप के सस्पेंड पार्षद के इशारे पर कि गई क्योंकि वो आतंकियों के हुसैन से कनेक्शन के तार तलाश रहे थे।

स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सरकार को यह साफ करने की जरूरत है कि आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या ताहिर हुसैन के इशारों पर तो नहीं की गई क्योंकि वह(शर्मा) बांग्लादेशी आतंकियों के साथ ताहिर हुसैन के संबंधों के तार ढूंढ रहे थे। अगर ये सच है तो यह एक बहुत गंभीर मामला है।

इसे भी पढ़ें: 400 से अधिक बार गोदकर की गई अंकित की हत्या फिर भी हो रही राजनीति

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकित के शरीर पर चाकुओं से 400 से अधिक बार वार किया गया था। अंकित के परिजनों ने हत्या का आरोप निगम पार्षद ताहिर हुसैन लगा था जिसके बाद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Olympic Sports के आधे हिस्से से दूर क्यों है भारत? PM Modi ने National Sports Day पर दिया बड़ा संदेश

Ranabaali को मिली नई रिलीज़ डेट! Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की फिल्म का यामी गौतम की नई नवेली से होगा क्लैश

Nepal Flood: जयशंकर ने फंसे भारतीयों की खोज के लिए की उच्चस्तरीय बैठक, हर पल निगरानी

द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री