National Youth Day 2024: यूथ को इंस्पायर करते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार, जानिए इसदिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

By अनन्या मिश्रा | Jan 12, 2024

हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। वहीं भारत में साल 1985 से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। साल 1985 से लेकर अब तक हर साल 12 जनवरी को इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

ऐसे हुई इस दिन की शुरूआत

आपको बता दें कि साल 1984 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने भी इस पर विचार-विमर्श कर साल 1984 से हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया। भारत में पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

साल 2024 की थीम

हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर थीम रखी जाती है। वहीं साल 2024 में 'इट्स ऑल इन द माइंड' थीम रखी गई है। इसका अर्थ है कि सब कुछ आपके दिल में है। वहीं अगर आप इसको सरल शब्दों में समझना चाहें तो इसका मतलब है कि यदि आपने कुछ करने की ठान ली है, तो फिर उस काम को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।

उद्देश्य

किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर होता है। वहीं भारत जैसे देश में युवाओं की आबादी ज्यादा है। इसलिए देश के युवाओं का सही मार्गदर्शन कराने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। वहीं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर इस दिन उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित करने का काम किया जाता है।

ऐसे मनाया जाता है ये दिन

स्कूल, कॉलेजों आदि में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इस दिन बच्चों और युवाओं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है।

प्रमुख खबरें

Video | नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे