पद्मावत विवाद पर Swara Bhasker की सफाई, कहा- मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि संजय लीला भंसाली की 2018 की फिल्म “पद्मावत” में जौहर वाले दृश्य की आलोचना करने वाली उनकी बातों का सोशल मीडिया पर “पूरी तरह से गलत अनुवाद” किया गया था और उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली दूसरी महिलाओं को “कायर” नहीं कहा था। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान की गई टिप्पणियों की वजह से अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि फिल्म ‘जौहर’ को महिमामंडित करती है।

इसे भी पढ़ें: 'पद्मावत' के जौहर सीन पर Swara Bhasker की सफाई: बोलीं—'मैंने कभी रानी पद्मावती को डरपोक नहीं कहा, मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया'

यह कल के एक कार्यक्रम का है, जहां मुझसे पूछा गया कि ‘पद्मावत’ देखने के बाद मैंने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र क्यों लिखा था। मैंने जो कहा था, उसका अब पूरी तरह से गलत अनुवाद किया जा रहा है और गलत बातें फैलाई जा रही हैं; दावा किया जा रहा है कि मैंने कहा था कि रानी पद्मावती और जौहर करने वाली अन्य महिलाएं कायर थीं।” उन्होंने कहा, “मैंने कहा था जब मैं ‘क्लाइमैक्स’ देख रही थी, मुझे लगा, भगवान न करे अगर मैं दुष्कर्म पीड़िता होती तो मैं कायर महसूस करती की मैंने अपनी जान क्यूं नहीं ली, कि मैं दुष्कर्म के बाद जिंदा बच गयी तो मैं कायर हूं।” संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित “पद्मावत” ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी एक फिल्म थी, जो मलिक मुहम्मद जायसी की 16वीं सदी के महाकाव्य पद्मावत पर मोटे तौर पर आधारित थी। यह फिल्म मेवाड़ की रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) और उनके पति महारावल रतन सिंह (शाहिद कपूर) की कहानी है, जिनके राज्य को सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) ने घेर लिया था।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का चमत्कार, बादशाह-ईशा का तलाक और 'जौहर' पर फिर गर्माया विवाद

कहानी का अंत तब होता है जब खिलजी के हमले के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए पद्मावती और चित्तौड़ की महिलाएं जौहर कर लेती हैं। उस समय, भास्कर ने भंसाली को एक पत्र लिखकर उस दृश्य को लेकर अपनी असहजता जाहिर की थी। दिल्ली में हाल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें एक लड़की के साथ कथित तौर पर गाड़ी के अंदर वारदात की गई थी, भास्कर ने अपने वीडियो में कहा कि देश में “दुष्कर्म की महामारी” फैली हुई है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे देश की सच्चाई को दिखाता है। क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जो यह संदेश दें कि औरत की पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा कीमती है? क्या हमें दुष्कर्म से बची महिलाओं से यह कहना चाहिए कि उनके लिए मर जाना ही बेहतर होता और जिंदा रहना किसी तरह बुरी बात है?” भास्कर ने 31 अगस्त के कार्यक्रम में, “पद्मावत” में ‘जौहर’ के चित्रण की आलोचना की और फिल्म के अंतिम दृश्य से दिये जाने वाले संदेश पर सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने 'पद्मावत' की 'जौहर' को बताया कायरता, भड़के लोग बोले- 'इतिहास का ज्ञान शून्य और संवेदनशीलता खत्म'

उन्होंने कहा, “मैं यह फिल्म देख रही थी और मैंने सोचा कि अगर - भगवान न करे - मैं दुष्कर्म पीड़िता होती, तो यह फिल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे कायर जैसा महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या नहीं की... क्या हम यह कह रहे हैं कि दुष्कर्म का मतलब किसी औरत की जिंदगी का अंत है? यह दृश्य बहुत ही आपत्तिजनक था।” इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था और कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप