स्वराज-कुरैशी की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर: महबूबा मुफ्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द होना बुरी खबर है क्योंकि दोनों देश वार्ता को आगे ले जाने के लिए अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह है। 

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है। ऐतहासिक जनादेश के बावजूद राजग नेतृत्व नहीं बल्कि मीडिया एजेंडा तय कर रहा है।’

न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की होने वाली मुलाकात रद्द कर दी गयी। महबूबा ने पूर्व में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर एलडीएफ विधायक पी वी अनवर पर मामला दर्ज

UP: इटावा में आर्थिक तंगी के कारण मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की

तिरंगे के अपमान का ऐसा बदला, ब्रिटेन-कनाडा में खालिस्तान नेटवर्क की नींद ही उड़ गई

गाजियाबाद लोकसभा चुनाव 2024 में हुई चुनावी धांधली से उपजते तल्ख सवाल मांग रहे दो टूक जवाब