स्‍वतंत्र देव सिंह बोले, भाजपा ने किसानों तक पहुंचाया उनका हक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

लखनऊ/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार की ओर से नए कृषि क़ानूनों को लेकर मंगलवार को भी सम्‍मेलन के जरिये किसानों से संवाद स्‍थापित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों का हक किसानों तक पहुंचाने का काम किया है जो सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता था। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अनुसार, मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने गोंडा, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अमेठी, जल शक्ति मंत्री डाक्‍टर महेंद्र सिंह ने मुरादाबाद और राज्‍यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने प्रतापगढ़ में आयोजित किसान सम्‍मेलन को संबोधित किया। गोंडा में स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों का हक मारने वाले विपक्ष के लोग आज किसान हितैषी होने का नाटक रच रहे हैं। दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को बांदा के किसान सम्‍मेलन में शामिल होंगे। वहीं, अमेठी से मिली खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष एकजुट इसीलिए है क्योंकि वह तमाम चुनाव के परिणाम को देखकर हताश और निराश हो चुका है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में पहली बार खिला कमल, Rabindranath Tagore जयंती पर शपथ लेगी बीजेपी सरकार

विजय का बहरूपिया, जिसने पलटा चुनाव, स्टालिन को हराने वाले शख्स की कहानी

WB Election Results 2026 Updates: जमुरिया में टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी, बंगाल की हार पर मोइत्रा ने जनता की इच्छा को बताया सर्वोपरि

West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत, Delhi के काली बाड़ी मंदिर में शीर्ष नेताओं ने की पूजा-अर्चना