West Bengal में पहली बार खिला कमल, Rabindranath Tagore जयंती पर शपथ लेगी बीजेपी सरकार

By अंकित सिंह | May 05, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार 9 मई (शनिवार) को बनेगी, जो रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के साथ मेल खाती है। भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को करारी शिकस्त दी और ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल का अंत कर दिया। इस जीत के साथ भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बना रही है, जिसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में शानदार जीत दर्ज पूर्वी भारत के उस अहम गढ़ में प्रवेश कर लिया, जहां एक दशक से अधिक समय तक वह अपने विस्तार के बावजूद सेंध नहीं लगा पाई थी। यह निर्णायक जीत केवल चुनावी गणित तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने राज्य में ममता बनर्जी के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को भी बड़ा झटका दिया है और क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य को नया आकार दिया है। 

इसे भी पढ़ें: 'गुंडे घुसे, मुझे पीटा', भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल की जीत के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिला! 2026 का विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा। जनता की शक्ति की जीत हुई है और सुशासन की राजनीति की विजय हुई है।” 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सीमित उपस्थिति से शुरू हुई भाजपा की यात्रा 2019 के लोकसभा चुनाव में तेज उभार और 2021 के विधानसभा चुनाव में कुछ झटकों के बाद अब एक निर्णायक जनादेश में बदल गई है। राष्ट्रीय स्तर पर यह जीत भाजपा की राजनीतिक कथा को और मजबूत करती है तथा उसके निरंतर विस्तार और मजबूती की धारणा को बल देती है। साथ ही, यह केंद्रीय नेतृत्व और क्षेत्रीय नेताओं की भूमिका को भी सुदृढ़ करती है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह