राजेंद्र नगर हादसे को लेकर दिल्ली की आप सरकार पर भड़कीं Swati Maliwal, परिजनों के लिए की मुआवजे की मांग

By एकता | Jul 28, 2024

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचीं, जहां शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान मालीवाल ने उन छात्रों से भी मुलाकात की, जो घटना में जान गवाने वाले तीन छात्रों की मौत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। मालीवाल ने घटनास्थल पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के किसी भी मंत्री के नहीं आने पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने घटना में जान गवाने वाले छात्रों की मौत को हत्या करार दिया और उनके परिवार वालों के लिए मुआवजे की मांग भी की।

इसे भी पढ़ें: IAS Coaching Centre हादसे के बाद सख्त हुईं Shelly Oberoi, ‘बेसमेंट’ में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

मालीवाल ने जान गवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए कहा, 'आगे जितने बच्चों की मौत हुई है उनके घर पर जाकर 1 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। दिल्ली मंत्री और मेयर को तुरंत यहां पर आना चाहिए और वो काउंसलर कहां है? सब पर जवाब देही बनती है।'

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर