स्वाति मालीवाल को जान का खतरा! AAP के पूर्व हरियाणा प्रमुख ने की FIR दर्ज करने की मांग, CM आवास को बताया गटर हाउस

By अभिनय आकाश | May 15, 2024

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दिल्ली के सीएम आवास पर अपने साथ मारपीट के दो दिन बाद बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग की। जयहिंद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, क्योंकि यह घटना उनके घर पर हुई थी। (आप के राज्यसभा सदस्य) संजय सिंह केजरीवाल के तोते हैं। जयहिंद ने अपना आरोप दोहराया कि सिंह को ''पता था'' कि ऐसी घटना होगी। आप की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख ने सीएम आवास को गटर हाउस कहते हुए फिर से मालीवाल के जीवन को खतरा बताया।

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal के साथ हुई घटना की जांच हो ताकि Kejriwal का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ सके: Virendraa Sachdeva

जयहिंद ने कहा कि स्वाति को चुप नहीं कराया जा सकता। मैं जानता हूं कि उस पर किस तरह का दबाव डाला गया है। दिल्ली पुलिस को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें (आप को) मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।

प्रमुख खबरें

Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया

Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका

तमिलनाडु के CM Joseph Vijay करेंगे 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित, Chennai में बड़ा कार्यक्रम

Derek O Brien ने Amit Shah की बहस की चुनौती पर पुराना वीडियो साझा कर साधा निशाना