Prabhasakshi Newsroom। क्या सपा में शामिल होंगी स्वाति सिंह ? VRS लेकर चुनावी मैदान में उतरे पूर्व ED अधिकारी

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच राजनीतिक दलों का कद भी बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी की वीआरएस लिया है और विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत को आजमाने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 17 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जिसमें एक नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा और वो था पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह का। 

कौन हैं राजेश्वर सिंह ?

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से साल 2007 में ईडी में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने वीआरएस ले ली है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारत सरकार से वीआरएस के मेरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। 24 वर्षों के अथक और कर्तव्यनिष्ठ कठिन परिश्रम का कारवां आज बदलाव के बिंदु पर पहुंच गया है।

राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ अपने सिविल सेवा करियर की शुरुआत की थी और 10 सालों तक उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ रहे। इसके बाद उन्होंने ईडी के साथ काम किया। ईडी में रहते हुए राजेश्वर सिंह ने टूजी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाला, अगस्ता वेस्‍टलैंड हेलिकॉप्टर डील, एयरसेल मैक्सिस घोटाला, आम्रपाली घोटाला जैसे कई मामलों की जांच की और सुर्खियों में रहे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की एक और प्रत्याशियों की सूची, सरोजिनी नगर से कटा मंत्री स्वाति सिंह का टिकट 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरोजनी नगर में स्‍वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों टिकट की दावेदारी कर रहे थे और इस टकराव को समाप्त करने के लिए भाजपा ने एक दांव खेलते हुए राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा।

सपा में शामिल हो सकती हैं स्वाति सिंह

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर स्वाति सिंह नाराज चल रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वाति सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो सकती हैं। क्योंकि सपा ने अभी तक सरोजनी नगर से किसी को भी चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इसे भाजपा से बदले के तौर पर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा ने अखिलेश के घर में सेंधमारी करते हुए अपर्णा यादव को अपने पाले में शामिल करा लिया, जिसका बदला स्वाति सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कराकर सपा लेना चाहेगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सत्ता में आई तो तीनों कृषि कानून लागू हो जाएंगे, उखाड़ फेकें इस सरकार को: जयंत चौधरी 

BJP की विचारधारा से है देश का भविष्य

भाजपा की टिकट पर सरोजनी नगर से चुनावी मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह का कहना है कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाना चाहते हैं क्योंकि यह भारत का भविष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं के खिलाफ बढ़िया काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में

FIFA World Cup 2026: USA को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्ट्राइकर Folarin Balogun नॉकआउट मैच से बाहर

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान