पांच दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा स्वीडन का शाही जोड़ा, PM मोदी से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

नयी दिल्ली। स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राजा गुस्ताफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई। शाही दंपत्ति मुम्बई और उत्तराखंड भी जाएगा। शाही जोड़ा दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाएगा। राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: PM बोरिस जॉनसन बोले- रिहा हुए 74 आतंकवादियों की लाइसेंस शर्तों की होगी समीक्षा

राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और स्वीडन के बीच मित्रवत द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार तथा कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित वार्ता ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.

Liverpool ने डिफेंस मजबूत करने की तैयारी की, जेरेमी जैकेट पर चेल्सी को पछाड़ा

Kylian Mbappe के स्टॉपेज टाइम पेनल्टी से रियल मैड्रिड की जीत, बार्सिलोना से फासला घटा