ओलंपिक महिला फुटबॉल: स्वीडन ने अमेरिका के अजेय क्रम को रोका, ब्राजील की चीन पर बड़ी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

तोक्यो। स्टिना ब्लैकस्टेनियस के दो गोल के दम पर स्वीडन ने ओलंपिक महिला फुटबॉल में विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज अमेरिका को बुधवार को 3-0 हराकर 44 मैचों के उसके अजेय क्रम को तोड़ दिया। बुधवार को खेले गये अन्य मैचों में ब्राजील ने चीन को 5-0 से करारी शिकस्त दी जबकि ब्रिटेन ने चिली पर 2-0 की जीत दर्ज की। ओलंपिक स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार अमेरिका की महिला टीम 44 मैचों तक अजेय रहते हुए तोक्यो पहुंची थी, जहां विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज स्वीडन ने उसके अजेय क्रम को रोक दिया। खास बात यह है कि ओलंपिक खेलों में पांच साल (रियो 2016) पहले भी स्वीडन ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका का विजय अभियान रोका था। ग्रुप जी के इस मैच में स्वीडन के लिए तीसरा गोल लीना हर्टिंग ने किया। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज ब्राजील के सामने चीन की महिला टीम ने आसानी से घुटने टेक दिये।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार