Ukraine को 1.23 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता देगा Sweden

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

कोपनहेगन। स्वीडन की सरकार ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन को 1.23 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता देगी। यूक्रेन को स्वीडन द्वारा दिए जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा सहायता पैकेज होगा। स्वीडन की उपप्रधानमंत्री एब्बा बुश ने कहा, ‘‘इसमें ऐसे उपकरण शामिल हैं जो यूक्रेन की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसमें वायु रक्षा, तोपखाना, गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। इस बीच, स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन ने कहा कि उनके देश ने फिलहाल यूक्रेन को स्वीडन निर्मित जेएएस 39 ग्रिपेन लड़ाकू विमान भेजने से इनकार कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Maya Bouchier की तूफानी Century: इंग्लैंड ने Ireland को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दुनिया जब बुरे दौर में है तब भारत के आर्थिक उजाले

Srinagar में NC और BJP आमने-सामने, सड़कों पर एक-दूसरे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!