अब रेलवे स्टेशन पर मंगवा सकते है फूड आइटम, Swiggy इन 4 स्टेशनों से करेगा डिलीवरी सर्विस की शुरुवात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

नयी दिल्ली। स्विगी 12 मार्च से बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन पहुंचाने की सेवाएं देगी। स्विगी ने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में भोजन पहुंचाने की सेवाओं को 59 और रेलवे स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा। स्विगी फूड मार्केटप्लेस और भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेल गाड़ियों में पहले से ऑर्डर किए गए भोजन को पहुंचाने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। 

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष में अबतक 88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन

यात्री आईआरसीटीसी ऐप पर पीएनआर दर्ज करके और भोजन पाने के लिए पसंदीदा स्टेशन का चयन करके स्विगी के जरिये भोजन पहुंचाने की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन ने कहा, ‘‘स्विगी के साथ यह साझेदारी हमारे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रूप से भोजन पाने का विकल्प देगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक यादगार बन जाएगी।’’ स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने कहा कि इस पहल के लिए यात्रियों और रेस्तरां संचालकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अधिक स्टेशनों पर यह सेवा शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत