सैयद किरमानी ने भारतीय क्रिकेट में राजनीति पर जताई चिंता, कहा- मुझे शर्म आती है

By Kusum | Sep 30, 2025

पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने आधुनिक क्रिकेट में नैतिक पतन के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने टीम पर उस खेल में राजनीति को घुसने देने का आरोप लगाया है जो कभी सज्जनता और निष्पक्ष खेल का प्रतीक था। 

किरमानी ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में राजनीति का कोई स्थान नहीं है। मैदान के बाहर जो कुछ भी होता है चाहे वह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा हो या बाढ़ राहत जैसे नेक काम उसे कभी भी मैदान पर नहीं घसीटा जाना चाहिए। क्रिकेट राजनीतिक लाभ कमाने का मंच नहीं है। ये हर खिलाड़ी हर टीम और ह क्रिकेट बोर्ड को दृढ़ विश्वास होना चाहिए। 

उन्होंने आज के भारतीय क्रिकेट को अपने दौर से बिल्कुल अलग तरह का बताया है। किरमानी ने कहा कि हमारे समय में क्रिकेट एक खेल से कहीं बढ़कर था। ये सम्मान और आईचारे का प्रतीक था। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आते थे हम पाकिस्तान जाते थे। हम परिवारों का हालचाल पूछते थे दुआ सलाम करते थे और गर्मजोशी से मिलते थे। वह दुनिया अब नहीं रही। वह कहां चली गई?

किरमानी का कहना है कि आज हमें मिलने वाले संदेश वैश्विक घृणा को दर्शातें हैं। उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें दिखा सकता था लेकिन दिखाऊंगा नहीं। एशिया कप में जो हुआ आज क्रिकेट का क्या हाल हो गया है ये मेरे लिए और उन अनगिनत क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद निराशाजनक है जिन्होंने इस खेल को उसकी गरिमा के लिए संजोया था। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs