कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले निपाह वायरस की दस्तक! दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

कोझिकोड। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने रविवार को बताया कि राज्य में दो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण के उच्च खतरे का सामना कर रहे सभी 20 लोगों को कोझिकोड चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल भेजा जाएगा। मंत्री ने स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि अब तक 188 संपर्क की पहचान हुई है। निगरानी दल ने इनमें से 20 को संक्रमण के उच्च ख़तरे का सामना कर रहे लोगों के रूप में चिह्नित किया है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव का तंज, बोले- सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा

जॉर्ज ने कहा कि राज्य ने पुणे एनआईवी अधिकारियों से कोझिकोड अस्पताल में जांच सुविधा की व्यवस्था करने के लिए कहा है। एनआईवी की टीम यहां आकर जरूरी कार्य करेगी। अगर प्रारंभिक जांच में मरीज में संक्रमण की पुष्टि होती है तो नमूने को फिर से पुष्टि के लिए एनआईवी भेजा जाएगा और वह परिणाम 12 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi