synthetic intelligence vs artificial intelligence में अंतर, AI से भी आगे की चीज

By Kusum | Sep 08, 2025

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का वर्चस्व बढ़ रहा है। एआई के माध्यम से हम कौन-कौन से काम कर सकते हैं और ये भविष्य में कितने लोगों के रोजगार छीन लेगा या फिर कौन से नए अवसर पैदा करेगा। यही नहीं इस बीच इससे भी आगे की चीज सिंथेटिक इंटेलिजेंस यानी एसआई की भी चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे एआई से भी आगे की चीज बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें एआई जैसी तेजी के साथ ही मानवीय संवेदना और चेतना भी होगी। 

वहीं सिंथेटिक इंटेलिजेंस शब्द आमतौर पर उसी अर्थ में इस्तेमाल होता है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ऐसी मशीनें जो इंसानों की तरह सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं। एआई आज स्मार्टफोन असिस्टेंट से लेकर बैंकिंग फ्रॉड डिटेक्शन तक हर जगह मौजूद है। लेकिन हालिया रिपोर्टों में ये स्पष्ट किया गया है कि सिंथेटिक इंटेलिजेंस पारंपरिक एआई से आगे बढ़कर एक ऐसी प्रणाली हो सकती है जिसमें न सिर्फ तर्कशक्ति बल्कि भावनात्मक और व्यक्तिगत त्व भी होंगे। विशेषज्ञों का दावा है कि ये केवल मशीन नहीं होगी। बल्कि इसमें अपनी पहचान और इच्छाएं भी होंगी, जो इसे मौजूदा एआई से अलग बनाती हैं। 

वहीं वर्चुअल दुनिया अब एआई से आगे निकल रही है और सिंथेटिक इंटेलिजेंस की अवधारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कुछ विश्लेषकों ने कहा कि पारंपरिक एआई को सांख्यिकी का रट्टू तोता कहा जा रहा है, जिसका काम डेटा प्रोसेसिंग तक सीमित रहता है जबकि सिंथेटिक इंटेलिजेंस उससे कहीं अधिक जटिल एंव उन्नत होगी। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?