सीरिया: दमिश्क के निकट गिरजाघर में आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

 सीरिया में दमिश्क के निकट खचाखच भरे एक गिरजाघर में रविवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। दमिश्क के बाहरी इलाके द्वेइला में यह हमला उस समय हुआ, जब लोग ‘मार एलियास’ गिरजाघर के अंदर प्रार्थना कर रहे थे।

कुछ स्थानीय मीडिया संस्थानों के मुताबिक,हमले में जान गंवाने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। रविवार को हुए इसे हमले की किसी भी समूह ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन सीरियाई गृह मंत्रालय ने बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह के एक चरमपंथी ने गिरजाघर में प्रवेश किया और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी की तथा फिर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी यही बात दोहराई। सीरियाई सूचना मंत्री हमजा मुस्तफा ने हमले की निंदा करते हुए इसे एक आतंकवादी हमला करार दिया।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान