सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद मॉस्कों पहुंचे, पुतिन से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023

बेरूत। सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद मंगलवार को रूस पहुंचे, जहां वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस असद का मुख्य समर्थक है और सीरिया में उसका व्यापक प्रभाव है। सीरिया में पिछले 12 साल में विद्रोह के गृह युद्ध में तब्दील होने के बाद हुई घटनाओं में करीब पांच लाख लोग मारे गए हैं और लगभग आधी आबादी विस्थापित हुई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने क्रेमलिन (रूसी संसद भवन) के हवाले से मंगलवार को पुष्टि की कि पुतिन और असद बुधवार को मुलाकात करेंगे। बयान के अनुसार, ‘‘ राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक तथा मानवीय क्षेत्रों में रूसी-सीरियाई सहयोग को और बढ़ाने के साथ ही सीरिया में और उसके आसपास की स्थिति के व्यापक समाधान की संभावनाओं’’ पर चर्चा की जाएगी।

मॉस्को के वानुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिम एशिया के लिए पुतिन के विशेष प्रतिनिधि मिखाइल बोगदानोव ने असद का स्वागत किया। रूस तुर्किये और सीरिया के बीच वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है। एक दशक से अधिक समय से जारी सीरिया के गृहयुद्ध में तुर्किये और सीरिया दोनों का रुख अलग-अलग है। तुर्किये सशस्त्र विपक्षी समूहों का समर्थन करता है, जो उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुतिन ने नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन विस्फोट में यूक्रेन का हाथ होने की खबरों को खारिज किया

रूस ने दिसंबर में सीरिया और तुर्किये के रक्षा मंत्रियों के बीच एक औचक वार्ता की मेजबानी भी की थी। सीरिया ने पिछली गर्मियों से पूर्वी यूक्रेन में रूस नियंत्रित लुहांस्क और दोनेत्स्क को स्वतंत्र एवं संप्रभु क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी थी। सीरिया, तुर्किये और रूस के उप विदेश मंत्रियों के साथ-साथ उनके ईरानी समकक्ष के वरिष्ठ सलाहकार भी सीरिया में ‘‘आतंकवाद रोधी प्रयासों’’ पर बुधवार और बृहस्पतिवार को मॉस्को में चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम