सीरियाई शासन और विद्रोहियों ने कैदियों को किया रिहा: तुर्की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

सीरिया। तुर्की सरकार ने कहा है कि सीरियाई शासन और विद्रोहियों ने रूस, ईरान और तुर्की की मध्यस्थता वाली शांति प्रक्रिया के तहत 20 कैदियों को रिहा किया है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी किया, ‘‘विद्रोहियों और सीरियाई शासन द्वारा बंदी बनाए गए अनेक लोगों को रिहा कर दिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें- अफगानिस्तान को आतंकवादियों की पनाहगाह नहीं बनने देना चाहता अमेरिका

ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ संगठन ने बताया कि दोनों पक्षों ने 20 कैदियों को रिहा किया है। शासन की ओर से रिहा किए गए लोगों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल रूस, ईरान और तुर्की सीरिया में शांति कायम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसे अस्ताना प्रक्रिया भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें- चीन का बड़ा आरोप, कहा- अमेरिका का मकसद तनाव भड़काना

सीरिया की सरकार को रूस और ईरान का समर्थन है, वहीं तुर्की विद्रोही संगठन को समर्थन दे रहा है ताकि साीरियाई कुर्द लड़ाकों को उसकी सीमा से आगे बढ़ने से रोका जा सके। कैदियों के अदला बदली का यह कार्यक्रम अलेप्पो प्रांत में अल- बाब शहर में हुआ।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड