T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, डेविड वार्नर ने खेली अर्धशतकीय पारी

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2021

दुबई। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद श्रीलंका की टीम 154 रन ही बना पाई। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान एरोन फिंच के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और पैट कमिंंस ने 2-2 विकेट चटकाए। इस दौरान स्टार्क ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि कमिंस थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं एडम जम्पा ने भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर 3 की इकोनमी से 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

स्टोइनिस ने फिनिश किया मुकाबला

श्रीलंका के तेज गेंदबाज शनाका ने विपक्षी खिलाड़ी डेविड वार्नर का विकेट चटकाया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस मैदान पर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए। जबकि स्टीव स्मिथ ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, हार्दिक पांड्या ने नेट पर की गेंदबाजी 

साझेदारी बनाने में नकामयाब हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज

श्रीलंका के कुसल परेरा और चरिथ असलंका ने 35-35 रन की पारियों खेली। इसके अलावा टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश करते हुए भानुका राजपक्षे ने नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा शनाका को छोड़ दिया जाए तो बाकी के खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट