मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का होना मुश्किल: डेविड वार्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व का आयोजन उनके देश में मुश्किल है। इस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और टी20 विश्व कप के आयोजन पर गंभीर संदेह है। वार्नर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ ‘इंस्टाग्राम चैट’ में कहा, ‘‘जैसी परिस्थितियां है उससे आईसीसी विश्व कप (टी20) का आयोजन होता नहीं दिख रहा है। हर किसी (16 टीमें) को एक साथ लाना काफी मुश्किल होगा।’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इस बातचीत के दौरान रोहित ने कहा कि इस विश्व कप के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा है, जो अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू करने का ‘शानदार मौका’ होगा। सीमित ओवरों के भारतीय उपकप्तान ने कहा, ‘‘ मझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। पिछली बार जब हम जीते(2019) थे ,तब वह बेहतरीन पल था। हमें आपकी कमी (वार्नर और स्टीव स्मिथ) खल रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे अगले दौरे का इंतजार है। उम्मीद है कि दोनों बोर्ड श्रृंखला कराने का कोई तरीका ढूंढ लेंगे। दुनिया के लिए यह क्रिकेट को फिर से शुरू करने का शानदार मौका होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेलने को तैयार कोहली, पर इस बात की उन्हें कमी खलेगी

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है