T20 विश्व कप: इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, जेसन रॉय ने जड़ा अर्धशतक

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

अबुधावी। टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मार्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और टीम ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए बांग्लादेश टीम को महज 124 रनों पर ही रोक दिया। 

इंग्लैंड के ऑलराउडंर मोईन अली ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन पर लौटने के लिए मजबूर किया। इसके बाद तेज गेंदबाजों ने अपना जलबा दिखाया। टाइमल मिल्स ने 4 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके और क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाजी कर एक विकेट हासिल किया।

सलामी बल्लेबाजों ने विपक्षियों को धोया

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जोस बटलर ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हालांकि जोस बटलर महज 18 रन बना पाने में ही कामयाब हो पाए। इसके बाद टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाद डेविड मलान मैदान पर आए और उन्होंने मैच को फिनिश किया। वहीं जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपने बल्लेबाजी क्रम में कर सकते हैं बदलाव 

बांग्लादेश ने दिया 125 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। जबकि कप्तान महमूदुल्लाह और नसुम अहमद ने 19-19 रनों की पारी खेली। वहीं विकेटकीपर नुरुल हसन ने 16 रन ही बना पाने में कामयाब हो पाए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट