T-20 वर्ल्ड कप से संन्यास लेगा पाकिस्तान का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2020

कराची। पाकिस्तान के सीनियर हरफनमौला शोएब मलिक ने शुक्रवार को यहां कहा कि वह अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर फैसला लेंगे। मलिक ने कहा कि विश्व कप में अभी समय है और अभी मेरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के साथ पाकिस्तान के आगामी मैचों पर है। जब हम विश्व कप के करीब पहुंचेंगे तब देखेंगे क्या करना है।

मलिक की उम्र 38 साल है और वह पहले ही टेस्ट (35 मैच) और एकदिवसीय (287 मैच) से संन्यास ले चुके हैं लेकिन दुनिया भर के विभिन्न लीग मैचों के अलावा पाकिस्तान के लिए भी टी20 मैच खेलते हैं। उन्हें 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व कप के करीब मुझे अपनी फिटनेस और राष्ट्रीय टीम में जगह को देखना होगा। उसके बाद भी मैं संन्यास पर अंतिम फैसला लूंगा।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता