T20 विश्व कप: साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया, नार्खिया बने प्लेयर ऑफ द मैच

By अनुराग गुप्ता | Oct 26, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान एविन लुईस के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 143 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 144 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को कप्तान तेम्बा बावुमा के तौर पर शुरुआती झटका लगा। 

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो मारकर रन आउट किया। जिसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रासी वान डेर डुसेन ने 56 रन की साझेदारी कर मुकाबले को संभाला। हालांकि अकील हुसैन ने इस साझेदारी को समाप्त किया। इस दौरान रीजा हेंड्रिक्स ने 30 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।   

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ यह बदलाव करने से बन सकती है बात, अभी प्रभावी नहीं दिख रहे भारतीय गेंदबाज: आकाश चोपड़ा 

नार्खिया ने की किफायती गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की तरफ से एनरिक नार्खिया ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि द्वैत प्रीटोरियस ने 2 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं महाराज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके।

प्रमुख खबरें

August 2026 Festival List: रक्षाबंधन और Hariyali Teej से लेकर सूर्य-चंद्र Grahan का असर, जानें महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

17 साल पुरानी कानूनी जंग का हुआ अंत, SC ने Article 142 के तहत Omar Abdullah और Payal के Divorce को दी मंजूरी

Paper Leak रोकने को केवल फास्ट-ट्रैक कोर्ट काफी नहीं: Jairam Ramesh का मोदी सरकार पर हमला

Strides Pharma का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 56.7 प्रतिशत बढ़कर 165.5 करोड़ रुपये हुआ