तमिलनाडु के गणतंत्र दिवस समारोह में केन्द्रीय समिति द्वारा अस्वीकृत झांकी दिखाई गई

By रेनू तिवारी | Jan 26, 2022

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां मरीना बीच फ्रंट पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक झांकी का प्रदर्शन किया जिसे एक केन्द्रीय समिति ने राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ की परेड में शामिल करने से मना कर दिया था। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण, मरीना बीच पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम इस साल लगभग केवल 28 मिनट तक चला।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, राष्ट्रध्वज फहराया

इसमें तमिलनाडु के स्वतंत्रता संग्राम को भी चित्रित किया जिसमें वी ओ चिदंबरम पिल्लई और राष्ट्रीय कवि सुब्रमण्यम भारती की भूमिका को चित्रित किया गया। स्टालिन ने पहले घोषणा की थी कि जिस झांकी के प्रस्ताव को केंद्रीय समिति ने अस्वीकृत कर दिया है, उसे बुधवार को तमिलनाडु सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर