पलट गया खेल.. ट्रंप को 'न्यूक्लियर बम' सौंपेगा खलीफा?

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2026

ईरानी हुक्मरानों से ऐसी क्या डील मुनीर नेकर ली कि वाशिंगटन में बैठे आकर ट्रंप इतने खुश हो गए। यह दावा करने लगे कि ईरान परमाणु बम के लिए जरूरी संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार हो गया। जिस यूरेनियम का पता ट्रंप की सेना और ट्रंप के एजेंट्स 40 दिनों की जंग में नहीं लगा पाए। नतांज से लेकर इसहान तक ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करते गए। ट्रंप ने यहां तक दावा कर दिया कि ईरान की परमाणु क्षमता हमने खत्म कर दी है। अब वो 20 साल तक परमाणु बम बना नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें: Nepal Youth Politics | सत्ता में युवा... नेपाल की युवा संसद और कैबिनेट कैसे शासन को नए सिरे से परिभाषित कर रही है

ईरान 400 किलो यूरेनियम 60% तक संवर्धित कर चुका है। यानी यूरेनियम में बम के लिए जरूरी U235 को 60% तक बढ़ा दिया गया है। प्राकृतिक रूप से यूरेनियम की चट्टानों में U35 तत्व 0.7% पाया जाता है। 60% एम्ब्रिज यूरेनियम का कोई ऊर्जा इस्तेमाल नहीं होता। इससे बॉम्ब ही बनता है। 60% संवर्धन के बाद यूरेनियम को बहुत कम समय में 90% किया जा सकता है। 400 किलो 90% संवर्धित यूरेनियम से ईरान कम से कम 10 परमाणु बम बना सकता है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप तो यह बात राष्ट्रपति बनने के बाद से ही कह रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी ईरानी लीडर ने इस बात का संकेत नहीं दिया कि वो अपना एनरच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप देंगे। रूस ने जरूर यह प्रस्ताव दिया था कि अगर ईरान चाहे तो उसका संवर्धित यूरेनियम अपनी सेफ कस्टडी में वह रखने को तैयार है।

प्रमुख खबरें

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर

Chandrashekhar Birth Anniversary: वो PM जिसने Padyatra से नापी Politics की राह, जानें युवा तुर्क Chandrashekhar की कहानी

Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश