खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की अद्भुत मिसाल है तब्बू, अपने दम पर बदली थी किस्मत

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2019

बॉलीवुड की खूबसूरत व बेहतरीन अदाकारा तब्बू को दर्शकों ने हर रूप में देखा है चाहे वो उनका हॉट अवतार हो या फिर दमदार अभिनय से अपने किरदार में जान फूक देना का जोश, तब्बू ने अपनी अदाकारी से हर किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था। तब्बू ने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषी फिल्मों के साथ-साथ एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है इसके साथ ही तब्बू ने कमर्शियल सिनेमा में अपनी साख बनाई और साथ-साथ समानांतर सिनेमा में भी अपने आपको को साबित किया। आज ऐसा हुनर बहुत कम एक्ट्रेस में देखने को मिलता है।

तब्बू के बड़ी बहन बॉवीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस फरहा नाज है। तब्‍बू ने अब तक शादी नहीं की है। शादी ना करने की वजह उन्होंने अपने दोस्त अजय देवगन को बताया था फिल्म गोलमान अगेन के प्रमोशन के दौरान। अव यह कितनी सहीं है और कितनी मजाक में ये तो तब्बू ही बता सकती हैं। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल के उम्र में ही कर दी थी।

उन्होंने सदी के पहले महानायक देवा आनंद की बेटी का किरदार फिल्म हम नौजवां में निभाया था। इस क्यूट सी लड़की ने तभी अपने अभिनय से सबको मन मोह लिया था और आज भी वह दर्शकों का मन मोहकर अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड पर राज कर रही है। आइये जानते है उन शानदार फिल्मों के बारे में जिससे तब्बू की किस्मत ही बदल गई।

चांदनी बार (2001)

चांदनी बार मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म थी जो 2001 में सिनेमाघरो मे रिलीज हुई थी। फिल्म में तब्बू ने एक वेश्या का किरदार निभाया था जिसे शुरूआत में तब्बू फिल्म में बार डांसर बनी थी जो बाद में पैसे की तंगी के कारण वेश्यावृत्ति का पेशा करने लगती हैं। फिल्म में तब्बू का किरदार काफी अहम था जिसे तब्बू ने शानदार तरीके से निभाया। था। यह फ़िल्म समीक्षकों द्वारा प्रशंसित थी और इसने चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते।

विरासत (1997)

'विरासत' 1997 की भारतीय हिंदी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। कहानी कमल हासन द्वारा लिखी गई थी और तमिल फिल्म थेवर मगन से अनुकूलित की गई थी। फिल्म में अनिल कपूर, तब्बू, अमरीश पुरी, पूजा बत्रा, मिलिंद गुनाजी और गोविंद नामदेव हैं। इस फिल्म में तब्बू को उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। 

द नेमसेक (2006)

द नेमसेक मीरा नायर द्वारा निर्देशित 2006 की एक अंग्रेजी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जो झुम्पा लाहिड़ी के उपन्यास द नेमसेक पर आधारित सूनी तारापोरवाला द्वारा लिखी गई है। इसमें तब्बू, इरफान खान, काल पेन और साहिरा नायर हैं। फिल्म का निर्माण भारतीय, अमेरिकी और जापानी स्टूडियो द्वारा किया गया था। यह फिल्म संयुक्त राज्य अमेरिका में 9 मार्च 2007 को टोरंटो और न्यूयॉर्क शहर में फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की गई थी। द नेमसेक को अमेरिकी आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। तब्बू ने कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ समानांतर सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 

माचिस (1996)

माचिस 1996 की भारतीय हिंदी दौर की राजनीतिक थ्रिलर फ़िल्म है, जो गुलज़ार द्वारा निर्देशित और आर वी पंडित ने प्रोड्यूस की गई थी। इसमें ओम पुरी, तब्बू, चंद्रचूर सिंह और जिमी शिरगिल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1980 के दशक में पंजाब में सिख उग्रवाद के उदय के आसपास की परिस्थितियों के पर बनाई गई फिल्म है। इस फिल्म से तब्बू से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया और एक शानदार कलाकार के रूप में उभर कर सामने आई। 

मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004)

मीनाक्षी: ए टेल ऑफ़ थ्री सिटीज़ 2004 की एक हिंदी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन एम.एफ. हुसैन ने किया था इस फिल्म में तब्बू, कुणाल कपूर और रघुवीर यादव ली-ड रोल में नजर आये थे। यह फिल्म भी समानांतर सिनेमा की श्रेणी में आती है। फिल्म हैदराबाद के उपन्यासकार नवाब (यादव) पर केंद्रित है, जिसने पांच साल से कोई कहानी नहीं लिखी।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन