आपसे ज्यादा कमाती है तैमूर अली खान की नैनी, हैरान नहीं हों, आगे पढ़ें

By आकांक्षा तिवारी | Nov 22, 2018

पॉपुलेरिटी के मामले में करीना और सैफ़ अली ख़ान के छोटे नवाब तैमूर अली ख़ान बॉलीवुड में बड़े-बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। तैमूर सिर्फ़ आम लोगों का फ़ेवरेट नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स भी उसे काफ़ी पसंद करते हैं और आगे चल कर उसके साथ काम करने की ख़्वाहिश जता चुके हैं। इसे लोगों की दीवानगी ही कहेंगे कि मार्केट में अब उसके नाम के खिलौने तक आ गये हैं। इसका मतलब ये है कि हकीक़त में तैमूर न सही, उसके गुड्डे के साथ, तो खेला ही जा सकता है। क्यों सही कहा न?

 

अगर आप छोटे नवाब के सच्चे फ़ैन हैं, तो आपको उसके बारे में लगभग सब कुछ पता होगा। अच्छा इसी बात पर ये बताइये कि क्या आपको तैमूर की नैनी की सैलरी के बारे में कोई जानकारी है? वैसे आपको क्या लगता है, तैमूर का ख़्याल रखने के लिये उसकी नैनी को कितने रुपये मिलते होंगे? रहने दीजिये आप अंदाज़ा लगा भी नहीं सकते, चलिये हम ही बता देते हैं। छोटे नवाब की देख-रेख करने के लिये उसकी नैनी को हर महीने लगभग 1.75 लाख रुपये मिलते हैं, जिसमें उनका ओवरटाइम भी शामिल है। 

 

यही नहीं, तैमूर को यहां-वहां ले जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिये नैनी को पर्सनल कार भी दी गई है। अब इतना जान लिया है, तो ये भी जान लो कि तैमूर की नैनी की सैलरी बॉलीवुड की बाकि नैनियों में सबसे ज़्यादा है। क्योंकि अमूनन स्टार नैनी हर महीने सैलरी 1.5 लाख रुपये कमाती हैं। मतलब इस मामले में उन्होंने, अन्य स्टार नैनी को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। 

 

काफ़ी बुरा लगा होगा न आपको ये सुन कर कि तैमूरी की नैनी आपसे ज़्यादा कमाती हैं। कोई बात नहीं बड़े-बड़े शहरो में इतनी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। वैसे हम आपके दिल की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकते हैं, लेकिन तैमूर की नैनी होना कोई छोटी बात नहीं है न? चलो अब दिल न दुखाओ और अपनी सैलरी में ख़ुश रहो। समय-समय पर आपको तैमूर के बारे में जानकारी देते रहेंगे।

 

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान