ताइवान ने अमेरिका से टैंक, हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के आग्रह की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

ताइपे। ताइवान ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका से 100 से अधिक टैंक, हवाई रक्षा प्रणाली और टैंक विध्वंसक मिसाइल प्रणाली देने का आग्रह किया है। इस रक्षा खरीद से अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही चले आ रहे तनाव के और गहरा होने की आशंका है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 108 एम1ए2 अब्राम्स टैंक, 1,240 बख्तरबंद वाहन विध्वंसक टीओडब्ल्यू मिसाइल, 409 टैंक विध्वंसक जैवलिन मिसाइल और 250 हवाई रक्षा स्टिंगर मिसाइलों के लिए आग्रह पत्र भेजा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रक्रिया सामान्य तरीके से जारी है।

इसे भी पढ़ें: एशिया के पहले समलैंगिक विवाह विधेयक पर वोट करेगी ताइवान की संसद

ताइवान के लिए अमेरिका हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है। चीन को ऐसे किसी कदम से इसलिए दिक्कत होती है क्योंकि वह ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। खबरों में यह भी कहा गया है कि ताइवान ने 66 अतिरिक्त एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का भी आग्रह भेजा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह