Taiwan Earthquake| शक्तिशाली भूकंप के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी

By रितिका कमठान | Apr 04, 2024

हुआलीन। ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुट गये। ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई जगह पत्थरों के खिसकने की खबरें सामने आईं। भूकंप से नौ लोगों की मौत हो गयी। भूकंप के केंद्र के समीप पूर्वी तटीय शहर हुआलीन में मजदूरों ने एक क्षतिग्रस्त इमारत को स्थिर करने और ढहने से बचाने के लिए उसके चारों ओर निर्माण सामग्री डालने के लिए खुदाई की।

मंत्रालय के मुताबिक, एक अन्य खदान से छह मजदूरों को हवाई मार्ग से बाहर निकाला गया क्योंकि चट्टानें गिरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। मंत्रालय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों सहित कई लोगों के अब भी फंसे होने की सूचना है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय उद्यान में फंसे करीब 50 लोगों से अधिकारियों का संपर्क नहीं हो सका, इनमें से अधिकांश होटल के कर्मचारी हैं।

प्रमुख खबरें

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा

चीन के साथ सीमा पर शांति, अब समाधान की बारी, बीजिंग में डोभाल, LAC पर बनेगी फाइनल बात?