Taiwan Local Elections: Taipei में KMT का दबदबा बरकरार, DPP ने स्वीकारी मेयर पद पर हार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी)ने शनिवार को ताइपे के मेयर पद के चुनाव में हार स्वीकार कर ली, लेकिन द्वीप के 22 शहरों और काउंटी में से 10 में जीत का दावा किया। इन स्थानीय चुनावों पर चीन की करीबी नजर रही। ताइवान की राजधानी ताइपे पर परंपरागत रूप से विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी का दबदबा रहा है और यह सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा।

इस पार्टी को कुओमिनतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्टी चीन के साथ करीबी संबंधों की पक्षधर है। चीन सरकार ताइवान को अपना क्षेत्र बताती है और उसे अपने में मिलाने के लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं करती।

सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, केएमटी ने पड़ोसी न्यू ताइपे शहर पर भी अपना नियंत्रण बरकरार रखा। शनिवार को हुए चुनाव में पार्टी ने कुल 11 शहरों और काउंटी में जीत हासिल की। हालांकि, सभी मतों की गिनती पूरी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों की जीत की घोषणा करने के लिए पर्याप्त मतों की गिनती हो चुकी है।

चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक काउंटी सीट पर जीत हासिल की। ताइपे स्थित नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर चेन शिहमिन ने कहा कि कुल मिलाकर ये नतीजे डीपीपी के लिए मामूली जीत हैं। चेन ने कहा, ‘‘यह नतीजा डीपीपी को 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के दौरान (राष्ट्रपति) लाई चिंग-ते का एकजुट होकर समर्थन करने में सक्षम बनाएगा।’’

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Ramgarh में भारी वाहन से टकराई SUV, 13 की मौत

रामगढ़ हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, PMNRF से पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा

Lok Sabha में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, DMK और NCP नेताओं का नया सिटिंग प्लान तय

Thane में श्रमिक शिविर में लगी आग, स्लैब गिरने से दो दमकलकर्मी घायल