Taiwan की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने चीन वार्ता के लिए सेवानिवृत्त Americi एडमिरल का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अमेरिकी हिंद प्रशांत कमान के पूर्व प्रमुख का, इस स्वसाशित द्वीप पर चीन की ओर से बढ़ते दबाव के बीच बृहस्पतिवार को स्वागत किया। इस पूर्व एडमिरल ने इस दशक में द्वीप पर चीनी हमले को लेकर आगाह किया था। सेवानिवृत्त एडमिरल फिल डेविडसन एक समूह के साथ सोमवार को राजधानी ताइपे पहुंचे। उनके साथ आये समूह में अमेरिकी थिंक टैंक ‘नेशनल ब्यूरो ऑफ एशियन रिसर्च’ के सहयोगी शामिल हैं। डेविडसन के यहां पहुंचने से पहले कई प्रतिनिधि ताइवान की यात्रा कर चुके हैं।

ताइवान के बारे में चीन दावा करता है कि यह उसका हिस्सा है। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था, जिसके बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया था। डेविडसन ने कहा, ‘‘मैं यहां अपने मेजबानों को सुनने और उनसे सीखने के लिए आया हूं। अब तक मैंने यही दोनों काम किये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज राष्ट्रपति साई के साथ अपनी चर्चा जारी रखने और सुरक्षा वातावरण पर उनका दृष्टिकोण जानने तथा अमेरिका-ताइवान संबंधों पर उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।’’

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने पिछले कुछ वर्षों में ताइवान के पास नौसेना के जहाजों और लड़ाकू विमानों को भेजकर इस द्वीप पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि चीन के 20 लड़ाकू विमानों ने केंद्रीय रेखा का उल्लंघन कर ताइवान की खाड़ी में प्रवेश किया है। यह केंद्रीय रेखा 1949 में हुए गृह युद्ध के दौरान अलग हुए दोनों भागों के बीच लंबे समय से अनधिकारिक बफर क्षेत्र की भूमिका निभाती है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2030: हुड्डा की हुंकार, हरियाणा को मिले मेज़बानी का हक़, पदक प्रतिशत का दिया हवाला

Health Tips: मेडिकल अबॉर्शन के बाद इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़, स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है सतर्कता

वोट चोरी पर कांग्रेस के आरोपों से उमर अब्दुल्ला ने खुद को किया अलग, कहा - हमारा कोई लेना-देना नहीं

Ek Deewane Ki Deewaniyat on OTT | सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर छाया एक दीवाने की दीवानगी का खुमार, हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी का जलवा