ताइवान ने अमेरिका स्थित अपने दूतावास का नाम किया परिवर्तित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

ताइपे। ताइवान का कहना है कि वह अमेरिका में अपने दूतावास का नाम बदल रहा है। दोनों देशों के बीच दशकों के सबसे मजबूत संबंधों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि को-ऑर्डिनेशन काउंसिल फॉर नॉर्थ अमेरिकन अफेयर्स का नाम बदलकर ताइवान काउंसिल फॉर अमेरिकन अफेयर्स किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन के पक्ष में 1979 में ताइवान से सभी कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए थे। लेकिन दोनों देशों के बीच अनौपचरिक संबंध बना रहा, फिलहाल यह संबंध काफी मजबूत है। ताइपे स्थित अमेरिका के अनौपचारिक दूतावास, अमेरिकन इंस्टीट्यूट इन ताइवान हाल ही में एक बड़े और अच्छे परिसर में स्थानांतरित हुआ है। ताइवान को अपना हिस्सा बताने वाला चीन अमेरिका-ताइवान के बीच किसी भी प्रकार के कूटनीतिक और सैन्य संबंधों के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह