चीन की सैन्य गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करने के लिए ताइवान ने भारत का किया शुक्रिया

By निधि अविनाश | Aug 14, 2022

ताइवान ने उस सभी देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के हालिया सैन्य अभ्यास के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। बता दें कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान की राजधानी का दौरा करने के बाद गुस्से में चीन ने ताइवान के सीमा के पास अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था।

ताइवान ने कहा "हम सभी देशों से आग्रह करते हैं कि वे स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से लोकतांत्रिक ताइवान के समर्थन में बोलना जारी रखें, ताकि नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखी जा सके।"
ताइवान की सरकार ने भारत समेत 50 देशों पर आभार व्यक्त किया और कहा कि ताइवान शांति से चीन के सैन्य खतरों का जवाब देगा, ताइवान की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करेगा, और लोकतंत्र और स्वतंत्रता की अग्रिम पंक्ति की रक्षा करेगा।

इसे भी पढ़ें: ‘घबराइए मत, अगला नंबर आपका है', हैरी पॉटर की लेखिका Jk Rowling को मिली जान से मारने की धमकी

ताइवान की सरकार अमेरिका, जापान और भारत सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले देशों के साथ घनिष्ठ संचार और समन्वय बनाए रखते हुए अपनी आत्मरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगी ताकि संयुक्त रूप से नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को संरक्षित किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार