‘घबराइए मत, अगला नंबर आपका है', हैरी पॉटर की लेखिका Jk Rowling को मिली जान से मारने की धमकी

57 साल की लेखिका जेके ने आगे लिखा था कि उम्मीद करते हैं कि सलमान रुश्दी जल्द ठीक हो जाए। उनके इस ट्टीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, घबराइए मत, अगला नंबर आपका है। मीर आसिफ अजीज के नाम से इस यूजर ने लेखिका को धमकी दी।
जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद अब एक मशहूर लेखिका को जान से मारने की धमकी मिली है। ये लेखिका हैरी पॉटर की राइटर जेके राउलिंग है। जेके को ही जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि लेखिका जेके ने सलमान रुश्दी का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था जिसके बाद ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। जेके ने सलमान रुश्दी पर हुे हमले को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह इस घटना से काफी आहत हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होंगी अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, गाया- 'ओम जय जगदीश', देखें वीडियो
57 साल की लेखिका जेके ने आगे लिखा था कि उम्मीद करते हैं कि सलमान रुश्दी जल्द ठीक हो जाए। उनके इस ट्टीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, " ‘घबराइए मत, अगला नंबर आपका है"। मीर आसिफ अजीज के नाम से इस यूजर ने लेखिका को धमकी दी जिसके बाद जेके ने स्क्रीनशॉट लेकर इसे शेयर किया और ट्विटर से मदद मांगी। धमकी के अलावा यूजर ने सलमना रुश्दी पर हमला करने वाले हमलावर हादी मतार की तारीफ की और उसे शिया योद्धा और क्रांतिकारी बताया। वहीं जेके ने यूजर पर अपनी भड़ास निकाली और ट्वीटर को टैग करके पूछा कि क्या ये आपकी गाइडलाइंस हैं?
.@TwitterSupport These are your guidelines, right?
"Violence: You may not threaten violence against an individual or a group of people. We also prohibit the glorification of violence...
"Terrorism/violent extremism: You may not threaten or promote terrorism..." pic.twitter.com/BzM6WopzHa— J.K. Rowling (@jk_rowling) August 13, 2022
अन्य न्यूज़














