बधाई देने वाले अवैध 'होर्डिंग' पर पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि पुलिस और नगर निकाय प्राधिकारी उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए पुणे तथा पिंपरी चिंचवाड में लगाए गए अनधिकृत ‘होर्डिंग’ के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। पुणे तथा पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड में सैकड़ों ‘होर्डिंग’ लगाए गए हैं जिनमें पवार और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी गयी है जिनका जन्मदिन 22 जुलाई को आता है। पिंपरी चिंचवाड में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर होर्डिंग अवैध हैं तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। मैंने किसी को (पार्टी कार्यकर्ता और अन्य) अनधिकृत ‘होर्डिंग’ लगाने के लिए नहीं कहा। मैं ऐसा शख्स हूं जो हमेशा नियमों का पालन करता है।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता