बिस्तर पर अंतरंग होने से पहले रखें सुरक्षा का ध्यान, ऐसे करें अपने लिए सही कंडोम का चुनाव

By एकता | Jul 03, 2022

लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सेक्स का सहारा लेते हैं। पार्टनर के साथ पहला सेक्स भावनाओं से भरा होता है, और इस पल को ख़ास बनाने के लिए लोगों के दिमाग में कई तरह के ख्याल चलते रहते हैं। ज्यादातर लोग पार्टनर के साथ अंतरंग होने की भावनाओं में इतने बहक जाते हैं कि सेक्स के दौरान जरुरी बातों पर ध्यान नहीं देते और फिर उन्हें STD, अनचाही प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरुरी है कि प्रोटेक्शन यानि कंडोम के साथ ही अपने पार्टनर के साथ सेक्स करें। बाजार में अलग-अलग तरह के कई कंडोम उपलब्ध है। लेकिन खुद के लिए सही कंडोम का चुनाव कैसे करें? अगर आप भी इस सवाल को लेकर परेशान हैं तो आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में हम आपको सही कंडोम खरीदने के कुछ टिप्स बताएँगे, जो यकीनन आपके काम आएंगी।

 

इसे भी पढ़ें: Love Signs: आपके Crush को आप पसंद है या नहीं? इन संकेतों से पहचाने उनके दिल के हाल


साइज

ज्यादातर लोग इस बार पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन कंडोम को साइज देखकर खरीदना बहुत जरुरी है। सही साइज का कंडोम नहीं खरीदने पर सेक्स के दौरान इसके फटने और फिसलने की दिक्कत हो सकती है। आप जिस भी कंपनी का कंडोम खरीद रहे हैं, उसके लेबल पर एक बार साइज जरूर चेक कर लें।

 

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर अतरंगता ज्यादा या कम क्यों होती है? यौन जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं राशियां, जानिए यहाँ


मटेरियल

ज्यादातर कंडोम लैटेक्स मटेरियल से बने होते हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह मटेरियल बहुत से लोगों को एलर्जी भी कर सकता है। इसलिए अगर आपको लैटेक्स मटेरियल वाले कंडोम पहनकर किसी भी तरह की एलर्जी हो रही है तो आप नॉन-लैटेक्स कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: हर समय बस संबंध बनाने के बारे में सोचता और बाते करता है आपका पार्टनर? कहीं वो एडिक्ट तो नहीं?


मोटाई

बाजार में आपको कई कंपनियों के अलग-अलग मोटाई वाले कंडोम मिल जाएंगे। पार्टनर को प्लेजर देने के हिसाब से कंडोम की मोटाई का ध्यान रखा जाता है, इसलिए आप अपने हिसाब से इनका चुनाव करें। पिछले कुछ सालों में बाजार में अल्ट्राथिन कंडोम की डिमांड बढ़ी है, आप चाहें ऐसे कंडोम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बेडरूम में संबंध बनाना हो गया है बोरिंग? इन जगहों पर करें ट्राई, मिलेगा इंटिमेसी का भरपूर आनंद


टेक्सचर

सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन के साथ ज्यादा से ज्यादा प्लेजर देने के लिए टेक्सचर कंडोम बनाये गए हैं। आपको बाजार में प्लेन और टेक्सचर वाले कंडोम आपको मिल जायेंगे। अगर आप सेक्स के दौरान ज्यादा मजे करना चाहते हैं तो टेक्सचर कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पहले सेक्स के दौरान बेहतर होगा कि आप प्लेन कंडोम का इस्तेमाल करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत