तनाव कम करने के तत्काल कदम उठाएं भारत, पाकिस्तान: एंतोनियो गुतारेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बा द दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए ‘‘तत्काल कदम’’ उठाएं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ महासचिव ने दोनों पक्षों के अत्यधिक संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

यदि दोनों पक्ष राजी होते हैं तो वह मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

इसे भी पढ़े- पुलवामा हमले की रिपोर्टों पर नजर बनाए हुए हैं ट्रंप, हमले को खौफनाक स्थिति बताया

दुजारिक से जब इसके संबंध में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘... भारत और पाकिस्तान के बीच हालात देखकर, हम पुलवामा में 14 फरवरी को भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने को लेकर काफी चिंतित हैं।’’ उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजे जाने संबंधी प्रेस रिपोर्ट देखी हैं। जहां तक हमें पता चला है, अभी तक ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र