सोनाक्षी सिन्हा के इन वेस्टर्न लुक्स को आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट

By मिताली जैन | Jun 26, 2022

हाल ही में अपने नेल ब्रांड को लॉन्च करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा काफी चर्चा में हैं। वह ना केवल तरह-तरह के स्टाइलिश नेल आर्ट डिजाइन्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती हैं, बल्कि उनका आउटफिट स्टाइलिंग सेंस भी गजब का है। यूं तो सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने स्टाइल को लेकर एक्सपेरिमेंट रहती हैं और एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न वियर में खुद को स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप खुद भी अपने लुक को एक यूनिक टच देना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के वेस्टर्न वियर लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं सोनाक्षी के वेस्टर्न वियर लुक्स-

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक एंड व्हाइट लुक

इस लुक में सोनाक्षी ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट एंड ब्लैक कलर के ज्योमेट्रिक पैंट को स्टाइल किया है। वहीं, अपने लुक में एक्स फैक्टर एड करने के लिए सोनाक्षी ने मैचिंग शर्ट से लेयरिंग की है। लाइट मेकअप और स्नीकर्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: हुमा कुरैशी के यह एथनिक लुक्स फैमिली फंक्शन के लिए हैं एकदम परफेक्ट

सोनाक्षी सिन्हा लैवेंडर आउटफिट लुक

सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक डे टाइम में आउटिंग से लेकर ऑफिस तक आसानी तक कैरी किया जा सकता है। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ लैवेंडर कलर की पैंट को स्टाइल किया है। इस आउटफिट के साथ मैचिंग क्रॉप ब्लेजर उनके लुक को और भी खास बना रही है। इस क्रॉप ब्लेजर में स्लीव्स में कट लुक काफी अच्छा लग रहा है। ओपन हेयर और लाइट स्मोकी आइज उनके लुक में एक्स फैक्टर एड कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में जान्हवी कपूर की तरह पहनें सीक्वेंस आउटफिट और दिखें स्टनिंग

सोनाक्षी सिन्हा मल्टीकलर आउटफिट

अगर आप अपने स्टाइल को एक पॉप टच देना चाहती हैं तो ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक को आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक में सोनाक्षी ने मल्टीकलर ब्लेजर शर्ट को स्टाइल किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने येलो कलर की थिन बेल्ट को पेयर किया है, जो उनके लुक को खास बना रही है। इस लुक में उनका नेल आर्ट भी पॉप लुक दे रहा है।

तो अब आप सोनाक्षी सिन्हा के किस लुक को सबसे पहले रिक्रिएट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़