Conjunctivitis Prevention Tips । तेजी से फैल रहा Eye Flu, आंखों की सुरक्षा के लिए बस और मेट्रो में करें ये उपाय

By एकता | Jul 28, 2023

मानसून का मौसम शुरुआत से दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली में बाढ़ आ गयी। अभी लोग बाढ़ की स्थिति से उभरे भी नहीं थे कि अब एक और नयी परेशानी ने उनकी मुसीबते बढ़ा दी हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके में आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एम्स के आपातकालीन नेत्र विभाग में हर दिन 100 मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब आई फ्लू के बढ़ते आकड़ों ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। बाढ़ और बारिश के कारण आई फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों से हर तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी है। चलिए हम आपको हैं ऑफिस जाते और आते समय बस और मेट्रो में कैसे सावधानी बरती जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: नींबू पानी के सेवन से आपके दांतों में हो सकती है ऐसी समस्या, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

हाथ की स्वच्छता पर ध्यान दें- आँखों को आई फ्लू से बचाने के लिए अपने हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। गंदे हाथों से आँखों को छूने की गलती न करें। इसके अलावा मेट्रो और बस में किसी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को आँखों से दूर ही रखने की कोशिश करें। हैंड सैनिटाइजर की बोतल हमेशा अपने साथ रखें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करते रहें।

चेहरे को बार-बार छूना बंद कर दें- हाथों के जरिए आई फ्लू फैल सकता है। इसलिए बिना हाथों को धोए अपने चेहरे को छूने की गलती न करें। ऐसा करने से आपको संक्रमण हो सकता है। चेहरे को छूने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें। अगर आपके पास सैनिटाइजर नहीं है तो आप चेहरे को साफ़ करने के लिए टिश्यू का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Double Chin: डबल चिन से बचने और शार्प जॉलाइन पाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

सामाजिक दूरी का अभ्यास करें- सामाजिक दूरी सिर्फ कोरोना वायरस से बचाने के लिए नहीं थी बल्कि ऐसा करने से आप लगभग हर वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं। बस और मेट्रो में जितनी हो सके लोगों से दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन