तालिबान ने अफगानिस्तान के पुली खुमारी शहर पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

काबुल। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान के पुली खुमारी शहर पर हमला किया। हाल के दिनों में यह दूसरा शहर है जिसे तालिबान ने निशाना बनाया है और वह भी तब जब अमेरिकी दूत ने दावा किया है कि तालिबान और अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते के बेहद करीब हैं। 

बघलान प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता जवाद बशरात ने बताया कि राजधानी पुली खुमरी के बाहरी इलाके में गोलाबारी जारी है। रविवार का हमला तालिबान की ओर से अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक कुंदुज पर किए गए हमले के एक दिन बाद किया गया। कुंदुज हमले में 16 लोगों की मौत हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसदों ने कहा: तालिबान के साथ अफगानिस्तान शांति समझौते में पारदर्शिता लाएं

इन हमलों को अमेरिकी दूत ज़लमय खलीलजाद से बातचीत से पहले तालिबान की अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वह रविवार को समझौते की जानकारी अफगान सरकार को देने आ रहे हैं जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand