इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

अफगानिस्तान से खबर आई है कि वहां की जो सरकार है अंतरिम सरकार तालीबान की जो सरकार है उसने पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने का दावा किया है। तालिबान की जो वायु सेना है उसने कहा है कि उसने पाकिस्तान में उन आतंकी अड्डों को निशाना बनाया है जहां से बैठकर अफगानिस्तान की जमीन में हमले की प्लानिंग की जा रही थी और इस दावे ने हड़कंप मचा दिया कि  पाकिस्तान जो कर रहा था अब उसको वही दवाई अफगानिस्तान की अंतरिम तालिबानी सरकार के द्वारा दी जाने लगी है। इस खबर ने बड़ा हड़कंप मचा दिया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में कई हमले किए हैं। एक के बाद एक कई इलाकों को निशाना बनाते हुए यह हमला किया गया है और यह जो हमला है वो बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा के इलाके में किया गया है। इसमें एक और बहुत अहम जानकारी जो शुरुआत में ही आपको जाननी चाहिए कि तालीबान ने अपने मन से आज सुबह उठ के ये फैसला नहीं किया कि वो हमला करेगा पाकिस्तान पर। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने पहली बार बताया पाकिस्तानियों का असली धर्म, हिला भारत!

इसी के जवाब में तालिबान ने यहां बम बरसा दिए ड्रोन से। पाकिस्तान ने बीते कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान में अटैक किया था। उसमें बहुत मासूम बच्चे, महिलाएं मारी गई थी। बहुत बवाल हुआ था। तो तभी अफगानिस्तान ने कहा था कि यह हमला जो है खाली नहीं जाएगा। जवाब दिया जाएगा, बदला लिया जाएगा। तो फिर उसकी शुरुआत हुई और अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान खैबर पख्तून को प्रांतों में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन जगहों का इस्तेमाल अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग और कोऑर्डिनेट के लिए किया जा रहा था। अफगानिस्तान तालिबान के मुताबिक पहले भी कई जानलेवा हमले की प्लानिंग यहां से की गई और यही वजह है कि इसे पहले जो है टारगेट किया गया।  

इसे भी पढ़ें: चीन-अमेरिका नहीं भारत बना रहा पेरिस से भी 5 गुना बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, क्या है अडानी का दुनिया हिलाने वाला मेगा प्लान?

भारत एक तरफ जहां अफगानिस्तान की आम आवाम की मदद करता है। हाल ही में उसने अभी 5 टन दवाई फिर भेजा। अभी दो दिन पहले ही भेजा है। एक तरफ भारत जहां तालीबान की जो अंतरिम सरकार है उसके अंतर्गत जीने वाले जो लोग हैं अफगानिस्तान के पीपल टू पीपल टाई है उसको खत्म नहीं होने देना चाहता। लोगों की मदद के लिए लगातार दवाइयां पहले भी भेजता रहा है। अब भी मानवीय सहायता भेज रहा है। और दूसरी तरफ पड़ोस में पाकिस्तान है जो कभी तालीबानियों का दोस्त हुआ करता था। अब वो बम बरसा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद