अफगानिस्तान के जलालाबाद में तालिबानियों के बरसाईं गोलियां, तितर-बितर हो गए प्रदर्शनकारी

By अनुराग गुप्ता | Aug 18, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफरातफरी का माहौल है। इसी बीच जलालाबाद में बुधवार को तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुए। जिन्हें तितर बितर करने के लिए तालिबानियों ने ओपन फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर में ही अफगानी लोग प्रदर्शनस्थल से गायब हो गए। दरअसल, अफगानी लोग वहां के झंडे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी तालिबानी चरमपंथियों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। 

आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान का भी नाम बदल दिया है। जिसके बाद इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान नाम हो गया। वहीं तालिबान खुद को पहले के तालिबान से अलग बता रहा है। नये अफगानिस्तान को शरीयत कानून के तहत चलाया जाना है। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की आजादी पर पूछा यह सवाल तो हंसने लगे तालिबानी! कहा- बंद करो कैमरा, देखें वीडियो 

गौरतलब है कि तालिबान के काबुल में एंट्री के साथ ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी नकदी लेकर भाग गए। वहीं, हर मुल्क अपने लोगों को वहां से निकालने की कोशिशें कर रहा है। भारत भी अपने लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन ऑपरेशन चला रही है।

प्रमुख खबरें

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन

कालीकट विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में CPM, IUML और पुलिस पर साधा निशाना

Pakistan में Tri-Series हारकर भी Brendon McCullum बोले, World Cup में इंग्लैंड पेश करेगा चुनौती