तालिबान ने 140 अफगान सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को भारत आने से रोका, गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती में होना था शामिल

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2021

एक चिंताजनक घटनाक्रम में, सिख समुदाय के नेताओं ने कहा है कि तालिबान ने 140 अफगान सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को देश छोड़ने से रोक दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया जब तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि वे अब अफगानों को निकालने की अनुमति नहीं देंगे, विदेशी देश छोड़ सकते हैं। बता दें कि अफगान सिखों को श्री गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के लिए में दिल्ली पहुंचना था और रविवार को कीर्तन दरबार निर्धारित किया गया था। गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव के अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हमारे समुदाय के कई सदस्य पहले ही इसमें शामिल होने के लिए आ चुके हैं। दुर्भाग्य से, तालिबान ने उन्हें काबुल हवाई अड्डे तक पहुंच से वंचित कर दिया है। भारत अब तक 800 लोगों को सुरक्षित निकाल चुका है। इसमें 112 अफगान नागरिक, कुछ हिंदू और सिख शामिल हैं। सप्ताहांत में, दो अफगान सिख सांसद - अनारकली होनारयार और नरेंद्र सिंह खालसर  भारत पहुंच चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता